पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टहलने गई 70 साल की वृद्धा के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन खींची, भाग निकले

टहलने गई 70 साल की वृद्धा के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन खींची, भाग निकले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | घर से टहलने के लिए निकली 70 वर्षीय वृद्धा के गले से बाइक सवार दो बदमाश चैन खींचकर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले ताे लाल रंग की बाइक पर दो संदिग्ध भागते दिखाई दिए। क्षेत्र में चार दिन पहले ही व्यापारी से लूट के बाद यह दूसरी वारदात है। महिला की शिकायत पर मोघट पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया।

घटना मूंदी रोड स्थित प्रणाम सिटी क्षेत्र की है। वंदना पति उत्तमचंद मोदी (70) निवासी सिंगाजी कॉलाेनी ने मोघट पुलिस को बताया कि वह हर राेज की तरह शुक्रवार सुबह 6 बजे टहलने के लिए प्रणाम सिटी के लिए निकली। 6.30 बजे के आसपास पीछे से बाइक पर दो युवक आए पीछे बैठे युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन खींची और भाग निकले। घटना के बाद शोर मचाने पर कुछ लोगों ने वृद्धा की मदद कर पुलिस को सूचना दी।

खबरें और भी हैं...