सुक्ता स्टॉप डेम का गेट में सिलीपाट टूटा, बह गया एक दिन का पानी
सुक्ता स्टॉप डेम का गेट में सिलीपाट टूटा, बह गया एक दिन का पानी
खंडवा | जसवाड़ी स्थित सुक्ता नदी के स्टॉप डेम में एक गेट के सिलीपाट शुक्रवार सुबह टूट गए। इस कारण एक दिन का पानी बह गया। गेट के सिलीपाट टूटने पर कर्मचारियों ने बांध की भीतर वाले हिस्से में तिरपाल लगाकर पानी रोककर तत्काल सुधार कार्य किया। हालांकि इस दौरान बांध से करीब एक सेंटीमीटर पानी खाली हो गया। इतने पानी से एक दिन तक शहर में पानी सप्लाई की जा सकती है। निगम की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी।