पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नेताओं की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने ट्रैफिक सूबेदार को किया लाइन अटैच

भाजपा नेताओं की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने ट्रैफिक सूबेदार को किया लाइन अटैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | वाहनों की चालानी कार्रवाई के नाम पर लोगों से बदतमीजी करना ट्रैफिक सूबेदार को भारी पड़ा। शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री से सूबेदार की शिकायत की। जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर प्रभारी मंत्री पारस जैन ने मौके पर ही सूबेदार नितिन निगवाल को लाइन अटैच करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक संतोष कौल ने रात 10 बजे सूबेदार निगवाल को रिलीव कर दिया। डीएसपी ट्रैफिक ने रात में ही फोन पर पुलिस लाइन के आरआई से कहा अभी सूबेदार की आमद दर्ज करो।

भाजपा जिलाध्यक्ष कोटवाले से कार्यकर्ताओं ने कहा निगवाल कार्रवाई के नाम पर बदतमीजी करता है। गालीगलौज करता है। विधायक देवेंद्र वर्मा से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक सूबेदार निगवाल को यदि नहीं हटाया तो उसकी बदतमीजी और भी बढ़ जाएगी। कार्यकर्ताओं की बात सुनकर प्रभारी मंत्री जैन ने प्रभारी एसपी को सूबेदार निगवाल को लाइन अटैच करने के निर्देश दिए। डीएसपी ट्रैफिक कौल ने कहा रात में ही सूबेदार निगवाल को लाइन अटैच कर दिया।

खबरें और भी हैं...