पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी बोदाराम जयंती महोत्सव 21 से

स्वामी बोदाराम जयंती महोत्सव 21 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधी कॉलोनी स्थित बालक धाम गुरुद्वारा में पूज्य श्री 108 स्वामी बोदाराम बालकदास साहिब का 105 वीं जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। 21 से 23 मई तक सिंधी समाज बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में मनाई जाएगी। इस मौके पर अनेक संतों-महंतों की उपस्थिति में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही हवन यज्ञ भी आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में हुई।

बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया 21 मई सोमवार को प्रात: 9 बजे भजन, कीर्तन एवं पूजन पश्चात होगा, वहीं 11 बजे से गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ होगा। तत्पश्चात ध्वज वंदना होगी, इसी दिन शाम 4 बजे बाबा साहिब की मूर्ति शोभायात्रा अनेकों संतों महंतों की उपस्थिति में सिंध की दूल्ह शहनाई के साथ सिंधी कॉलोनी, टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से निकाली जाएगी। शोभायात्रा समाप्ति पश्चात मूर्ति की स्थापना आयोजन स्थल पर की जाएगी एवं प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। पूर्व संध्या 20 मई रविवार को शाम 6 से 8 बजे तक समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ होगा। महोत्सव के तहत तीनों दिन प्रात: 7.30 बजे से 10 तक और रात्रि 9 से 2 बजे तक उल्हासनगर की प्रसिद्ध आशा भावन म्यूजिकल पार्टी के कलाकारों, स्वामी साध्वी परमानंदा गोधरा एवं संतों महात्माओं द्वारा संगीतमय गीतों भजनों, वचनों की सुंदर प्रस्तुतियां होगी। अंतिम दिन 23 मई बुधवार को प्रात: 7 बजे नाम दान का भी आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...