पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनवीडीए ने दिया शासकीय भवन, एनएचडीसी कर रहा बाजार दर से किराया वसूली, कोर्ट के आदेश भी नहीं माने

एनवीडीए ने दिया शासकीय भवन, एनएचडीसी कर रहा बाजार दर से किराया वसूली, कोर्ट के आदेश भी नहीं माने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनवीडीए में कार्यरत चौकीदार राजकुमार बांगडे से एनएचडीसी शासकीय मकान का किराया बाजार दर से वसूल रही है। न्यायालय के आदेश व सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक राजकुमार बांगडे एनवीडीए में कार्यरत हैं। उन्हें विभाग ने शासकीय मकान आवंटित किया है। 2003-04 में प्रतिनियुक्ति पर एनएचडीसी पर भेजा गया। करीब डेढ़ साल बाद वे एनवीडीए में वापस आ गए। वापस आने के बाद एनएचडीसी ने राजकुमार को शासकीय मकान में रहने के एवज में बाजार दर से किराया भरने का नोटिस भेजा। इस पर वे न्यायालय गए। न्यायालय ने एनएचडीसी द्वारा किराया वसूलने को अवैध बताया। आदेश दिए कि केवल वही किराया वसूल सकता है, जिसने आवंटित किया है। इसके बाद भी किराया वसूली नहीं रुकी है। हर महीने 3412 रुपए वेतन में से काटा जा रहा है। अब तक 20 किस्तें काटी जा चुकी हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत 2016 में सीएम हेल्पलाइन में भी की थी, शिकायत लेवल 4 पर चली गई। निराकरण नहीं किया गया है।

एनवीडीए व एनएचडीसी के पास कुल मकानों में से से आधे-आधे हैं। राजकुमार को मिला मकान एनएचडीसी का है। प्रतिनियुक्ति पर आने पर उन्हें आवंटित हुआ था। वे यहां से चले गए। मकान नहीं छोड़ा। उन्हों नोटिस भी दिया। मकान नहीं छोड़ा। प्रकरण को भोपाल भेजकर मार्गदर्शन मांगा। किराया कम कराने के प्रयास किया। नहीं हुआ। नियमानुसार किराया वसूली की जा रही है। शरद जयकर, वरिष्ठ प्रबंधक एनएचडीसी

खबरें और भी हैं...