पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 घंटे निगरानी कर रही विश्वा, फिर भी एयर वॉल्व को नुकसान पहुंचा रहे लोग

24 घंटे निगरानी कर रही विश्वा, फिर भी एयर वॉल्व को नुकसान पहुंचा रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पानी की समस्या नहीं हो इसलिए नर्मदा जल के साथ ही निगम सुक्ता से भी पानी सप्लाई कर रहा है। जहां ट्यूबवेल में पानी कम हो गया है। ऐसे स्थान पर टैंकर से भी पानी बांटा जा रहा है। नर्मदा की पाइप लाइन को किसी तरह का नुकसान नहीं हो इसके लिए विश्वा कंपनी की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। इसके बावजूद लोग चारखेड़ा से खंडवा तक नर्मदा की मुख्य लाइन में लगे एयर वॉल्व काे जगह-जगह नुकसान पहुंचा रहे हैं। पानी भरने के लिए आसपास के गांवों के लोग वॉल्व बंद कर रहे हैं। एयर वॉल्व में कहीं पाइप लगा रहे हैं तो कहीं पर गुटका खोलकर पानी ले रहे हैं। दो स्थान पर तो मेन लाइन में होल कर लोगों ने पाइप लगा दिए हैं। एयर वॉल्व से छेड़खानी करने पर कई बार पाइप लाइन फूट जाती है। ऐसी स्थिति नहीं बने इसके लिए नियमित एयर वॉल्व चेक किए जा रहे हैं।

विश्वा इस तरह कर रही निगरानी - एक कर्मचारी सुबह से शाम तक बाइक से एयर वॉल्व चेक कर रहा है। दिन में छह लोगों की टीम जीप से और रात में जीप पर तीन लोगों की टीम पूरे मार्ग की निगरानी कर रही है। एयर वॉल्व से पानी भरने वाले लोगों को रोकने पर विवाद की स्थिति भी बन रही है।

नर्मदा के साथ सुक्ता से भी कर रहे पानी सप्लाई

टोल टैक्स नाके के पास लोगों द्वारा एयर वाल्व में बकायदा नली लगाकर पानी भरा जा रहा है।

जूनापानी में लोगों ने मेन लाइन में होल कर पाइप लगा लिया। सुबह से शाम तक यहां भीड़ रहती है।

रूधि के पास नाले में मैन लाइन में होल कर पाइप लगा दिया।

यहां से भरे जा रहे टैंकर

शहर में तीन स्थान से टैंकर भरे जा रहे हैं। निगम के पांच टैंकरों के साथ ही दो ट्रैक्टर और टैंकर किराए लगाए है। इनसे प्रतिदिन करीब 124 ट्रिप पानी सप्लाई किया जा रहा है। लोगों को समय पर पानी मिल सके इसके लिए लालचौकी फिल्टर प्लांट, सिविल लाइंस में विश्वा के संपवेल और झीलोद्यान कुएं में मोटर पंप लगा कर टैंकर भरे जा रहे हैं।

बन रही विवाद की स्थिति

जगह-जगह लोगों एयर वॉल्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमारी टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। नियमित एयर वॉल्व चेक कर रहे हैं। एयर वॉल्व को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को रोकने पर विवाद की स्थिति भी बन रही है। प्रवीण कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, विश्वा

आवश्यकता होने पर ले रहे सुक्ता से पानी

नर्मदा से शहर में पानी सप्लाई कर रहे हैं, जरूरत के अनुसार टैंकर से भी पानी कुछ जगह पहुंचा रहे हैं। आवश्यकता होने पर सुक्ता से भी पानी ले रहे हैं। कहीं किसी तरह की समस्या नहीं हो इस बात का ध्यान रख रहे हैं। जेजे जोशी, निगम आयुक्त

खबरें और भी हैं...