खंडवा | रामनगर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कथा वाचक राधा दिव्या किशोरीजी ने कहा भगवान को हृदय से पुकारो तो वे जरूर आते हैं। क्योंकि भगवान तो भाव के भूखे हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पंडाल को गुब्बारों से सजाया गया।