खंडवा | जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के छठे चरण में 30 मई को सामूहिक अवकाश लिया जाएगा। बैठक में इसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गई। अन्य निर्णय लिए गए। सुनील सोमानी को प्रवक्ता मनोनीत किया गया।