पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  •  सड़क का दर्द : गड्‌ढों के बीच चलकर थकने लगे थे विभागाध्यक्ष

 सड़क का दर्द : गड्‌ढों के बीच चलकर थकने लगे थे विभागाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटी में खंडवा रोड परिसर के तीन विभागों के छात्र एक अलग ही तरह की समस्या से जूझ रहे थे और वह थी सड़कों के गड्ढों की। कुलपति के पास परीक्षा, रिजल्ट में देरी पर छात्र खूब हंगामा करते हैं, सड़क नहीं बनी तो एक दिन इसके लिए भी बवाल मचा दिया। यूं तो हर विवाद से विभागाध्यक्ष दूर रहते हैं, लेकिन इस मामले में वे छात्रों के साथ खड़े हो गए। नतीजा यह हुआ कि कुलपति भी सक्रिय हो गए। पहली बार ऐसा हुआ कि जिसमें प्रबंधन के आगे आने से दो महीने के भीतर सारे टीचिंग विभागों को जोड़ने वाली सड़कें बन गईं। एक विभागाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी- पार्किंग तक कार आसानी से पहुंच जाएगी, ज्यादा चलना नहीं पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...