पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘खंडवा पुलिस’ की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन शिकायत

‘खंडवा पुलिस’ की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी नवनीत भसीन ने ग्वालियर स्थानांतरण के पहले वेबसाइट को शुरू किया

पासपाेर्ट व किराएदारों की जानकारी भी ले सकेंगे

भास्कर संवाददाता | खंडवा

अब लोग घर बैठे किसी भी अपराध के संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने खंडवा पुलिस के नाम से एक वेबसाइट बनाई है जिसमें शिकायत के अलावा पासपोर्ट, थाने व उनके अफसरों के मोबाइल नंबर, घरेलू नौकर, किराएदारों की जानकारी के संबंध में आवेदन फार्म, पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने डेढ़ साल में जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बनाने के साथ ही कई अच्छे कार्य किए हैं। ग्वालियर स्थानांतरण के बाद रिलीव होने के एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने खंडवा पुलिस नई सौगात दी। विभाग द्वारा https://www.khandwapolice.org के नाम से अपनी वेबसाइट शुरू की गई है, जिसका उपयोग आम जनता उक्त वेबसाइट के माध्यम से कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वेबसाइट से यह जानकारी ले सकते हैं लोग- पासपोर्ट की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं। जिले के सभी पुलिस थानों, पुलिस ईकाइयों के संपर्क नंबर देख सकते हैं। मकान मालिक, किराएदार, घरेलू नौकर की सूचना थाने पर देने संबंधी फार्म प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस विभाग से संबंधित निविदाएं एवं विज्ञप्ति देख सकते हैं। पुलिस संवाद के नाम से पुलिस कर्मचारियों द्वारा सीधे पुलिस अधीक्षक से संवाद किया जा सकता है। पुलिस द्वारा प्राप्त उपलब्धि व सफलताओं की जानकारी देख सकते हैं। हर दिन की ताजा खबरों की जानकारी देख सकते हैं। सुरक्षा सुझाव के संबंध में भी एक पेज तैयार किया गया है जिस पर आप अपनी सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...