जांच के दौरान डॉक्टर ने महिला मरीज से छेड़छाड़ की, केस दर्ज
खंडवा | क्लिनिक में बीमारी का उपचार कराने पहुंची महिला मरीज के साथ डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। महिला ने कोतवाली में की इसकी शिकायत की। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 354 आईपीसी, एससी, एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक पंधाना के ग्राम पिपरहट्टी निवासी महिला 13 मई को मच्छी बाजार स्थित डॉक्टर कादर खान के क्लिनिक पर बुखार आने पर उपचार कराने पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की जांच कर रही एसआई सोनू सिटोले ने बताया सोमवार रात परिजनों के साथ थाने आई और घटना की जानकारी देकर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की। आरोपी कादर खान के खिलाफ छेड़छाड़ सहित एससी, एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।