खुले में कचरा फेंकने पर जेजे हॉस्पिटल को नोटिस
खंडवा | बाहेती कॉलोनी स्थित जेजे हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा रेलवे परिसर में प्रतिबंधित मेडिकल कचरा फेंकने के मामले में सीएमएचओ ने प्रबंधन को नोटिस दिया है। सात दिन की मोहलत दी है।
हॉस्पिटल के जवाब के बाद सीएमएचओ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। हॉस्पिटल की मान्यता को भी रद्द किया जा सकता है। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. अतुल माने ने कहा सात दिन में जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
सीएमएचओ डॉ.खंडेलवाल ने किया ज्वाइन
विदेश यात्रा के बाद मंगलवार को सीएमएचओ डॉ.रतन खंडेलवाल ने ज्वाइन किया। डॉ.खंडेलवाल के ज्वाइन करने के बाद सीएमएचओ का प्रभार देख रहे डॉ.अतुल माने रिलीव हुए।