इंजीनियर्स की हड़ताल से काम प्रभावित
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अनिश्चित कालीन हड़ताल से काम प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल से निर्माण कार्यों की डीपीआर नहीं बनी। पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, पीएचई सहित अन्य विभागों में काम रुक गए हैं। डिप्लोमा इंजीनियर्स के जिलाध्यक्ष रावल धीरेंद्र सिंह ने बताया नियमितिकरण के साथ वेतन विसंगति को लेकर समय-समय पर संघ ने धरना, प्रदर्शन के अलावा ज्ञापन भी दिया, लेकिन शासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण उप अभियंता संवर्ग में असंतोष है। संघ के पदाधिकारी जेल रोड पर तहसील के पास पिछले दो दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
हड़ताल पर बैठे मप्र डिप्लोमा इंजीिनयर्स।