पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्ट ऑफ लिविंग परिवार... गायक प्रवीण मेहता ने गुरु भक्ति संध्या में दी भजनों की प्रस्तुति

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार... गायक प्रवीण मेहता ने गुरु भक्ति संध्या में दी भजनों की प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | संत श्री श्री रविशंकर के जन्म दिवस पर गुरु कृपा एक भक्ति संध्या कार्यक्रम किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा यह कार्यक्रम गौरीकुंज सभागृह में मनाया। इसमें गायक प्रवीण मेहता ने मंगलवार शाम को भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर सुभाष कोठारी, चेंबर ऑफ काॅमर्स अध्यक्ष गुरमीतसिंह उबेजा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटिशन... मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे खंडवा के देवेंद्र सोयम, मंत्री ने किया सम्मान

खंडवा | जयपुर में होने वाले वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटिशन में आईटी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन जॉब रोल के तहत खंडवा के देवेन्द्र सोयम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के तहत संभाग एवं प्रदेश स्तरीय स्पर्धा भोपाल में हुई। जिसमें लगभग 1000 प्रतियोगियों ने भाग लिया। दो स्तर की प्रतियोगिता के बाद 27 प्रतियोगी 14 कैटेगरी में सफल हुए। जिन्हें भोपाल में खंडवा स्तिथ नेटलिंक इन्फोटेक के छात्र देवेंद्र सोयम को मंत्री कौशल विकास दीपक जोशी द्वारा सम्मानित किया गया।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...