- Hindi News
- National
- सुक्ता के स्टापडेम में 3.45 मीटर हुआ जलस्तर, पूरी क्षमता से भरने की संभावना
सुक्ता के स्टापडेम में 3.45 मीटर हुआ जलस्तर, पूरी क्षमता से भरने की संभावना
नर्मदा जल योजना की पाइप लाइन फूटने के बाद करीब एक सप्ताह से शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था बिगड़ गई है। ओवर हेड टैंक नहीं भर पाने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है।
इधर वैकल्पिक रूप से पानी सप्लाई के लिए भगवंत सागर बांध से सुक्ता नदी में छुड़वाया पानी जसवाड़ी के स्टॉपडेम में आ रहा है। यहां स्टॉपडेम में जलस्तर 3.45 मीटर हो गया है। इस स्टॉपडेम में 4 मीटर तक पूरी क्षमता से पानी भरने की संभावना है। इधर शहर में नर्मदा का पानी सीधे पाइप लाइनों में सप्लाई किए जाने से कुछ क्षेत्रों में जलसंकट की स्थिति बन रही है। इंदौर नाका, संतोष नगर, पदम कुंड वार्ड, सिंघाड़ तलाई सहित अन्य क्षेत्रों में कम प्रेशर से पानी सप्लाई होने पर कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शहर में जल संकट की स्थिति नहीं बने इसके लिए निगम नर्मदा के साथ ही सुक्ता से भी प्रतिदिन पानी लेने पर विचार कर रहा है। फिलहाल सुक्ता फिल्टर प्लांट का उपयोग वैकल्पिक स्रोत के रूप में किया जा रहा है।