- Hindi News
- National
- 10वीं में 5149 विद्यार्थियों ने दी प्राइवेट परीक्षा, 22% पास, 3227 फेल हो गए
10वीं में 5149 विद्यार्थियों ने दी प्राइवेट परीक्षा, 22% पास, 3227 फेल हो गए
बोरगांव बुजुर्ग | स्थानीय हाईस्कूल से 10वीं की परीक्षा में 117 में से 108 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 93% रहा। पिपरहट्टी के छात्र पन्नालाल परबत ने 94% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पाया। साफिया युनूस 89% के साथ दूसरे आैर रूपाली दिनेश 88.6% के साथ तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 12वीं के कॉमर्स संकाय में 39 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पिपरहट्टी के मिस्त्री धन्नालाल मालवीय की बेटी आरती ने 88% अंक प्राप्त किए। गणित संकाय में 35 में से 30 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हरिओम राधेश्याम को 84% मिले। कला संकाय में 54 में से 52 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। ऋतु बद्री 82 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रही। कक्षा 10वीं में बलरामपुर के छात्र आकश तिलोक पटेल ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
10वीं में 778 विद्यार्थियों को पूरक आई, 12वीं में होम साइंस का रिजल्ट सबसे बेहतर 70% रहा
भास्कर संवाददाता | खंडवा
10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल प्राइवेट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के रिजल्ट भी बेहतर रहा। इस साल 5149 विद्यार्थियों ने प्राइवेट परीक्षा दी, जिसमें सर्वाधिक 3227 अनुत्तीर्ण हुए और 1144 यानी 22.21% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 778 को पूरक आई।
पिछले साल के मुकाबले इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा में प्राइवेट विद्यार्थियों के परिणामों में भी सुधार आया है। यहां भी बेस्ट आफ फाइव पद्धति का असर हुआ। नियमित की तरह 12वीं की प्राइवेट परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी अंसतोष जनक रहा। सिर्फ होम साइंस का रिजल्ट सबसे बेहतर 70% रहा। जबकि कला समूह विषय का 31.50%, विज्ञान का 25.48%, कॉमर्स 37.43% व कृषि विषय का परिणाम 46.80% रहा।
ऐसे रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम
प्राइवेट बालक बालिका टोटल
दर्ज 3811 2032 5843
अनुपस्थित 507 175 682
उपस्थित 3304 1857 5161
प्रथम 44 37 81
द्वितीय 385 249 634
तृतीय 289 140 429
पूरक 469 309 778
अनुत्तीर्ण 2115 1112 3229
कुल उत्तीर्ण 718 426 1144
12वीं में जिले का रिजल्ट
संकाय नियमित प्राइवेट
कला समूह 78.46 31.50
विज्ञान 77.04 25.48
वाणिज्य 84.01 37.43
कृषि 82.79 46.80
गृह विज्ञान 94.23 70.00
बोरगांव के स्कूल का भी बेहतर रहा परिणाम