मप्र में गेहूं के भाव अन्य प्रदेशों से अधिक होने के बाद भी आवक कमजोर पड़ने लग गई है, जिससे भावों में तेजी आने लगी है। आवक कम होने से चने के भावों में आंशिक मजबूती रही। उड़द में स्टॉकिस्टों की बेचवाली निकल गई है। डॉलर की आवक 25 हजार बोरी की रही।
मप्र की मंडियों में गेहूं की आवक कम है। थोड़ा बहुत गेहूं आ रहा है, वह समर्थन भावों पर तुलने के लिए जा रहा है। मप्र में गेहूं की खरीदी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। मंडियों में आवक भी दम तोड़ती नजर आ रही है। मप्र की मैदा मिलें प्रदेश के बाहर से गेहूं खरीदी कर रही है। यही स्थिति महाराष्ट्र की मिलों की है। आयात फिलहाल बंद है। ऐसा आभास हो रहा है कि आने वाले 1-2 माह में खाद्य निगम ने बेचवाली नहीं निकाली तो खुले बाजार में जोरदार तेजी आ सकती है। इस बार वार्षिक स्टॉक करने वाले उपभोक्ताओं की मांग भी सामान्य से कम रही है। इंदौर मंडी में मालवराज बेस्ट क्वालिटी 2125 रुपए लोकवन बेस्ट 1950 से 2000 रुपए पूर्णा 2000 से 2025 रुपए एवं मिल क्वालिटी 1775 से 1780 रुपए।
उड़द में स्टॉकिस्टों की बेचवाली
मंडी में चने की आवक कमजोर रहने से भावों में आंशिक सुधार रहा। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ वालों की बेचवाली बनी हुई है। मप्र में समर्थन भावों पर खरीदी जारी रहने से मंडियों में आवक कम है। तेजी का एक प्रमुख वजह यही है। नए मूंग की आवक बनी हुई है। भावों में आंशिक नमी रही। उड़द का स्टॉक इस बार अधिक होने के साथ अभी तक तेजी नहीं आने से स्टॉकिस्टों की बेचवाली निकलने लगी है। स्टॉकिस्टों पड़तल से नीचे में बेच रहे हैं। ब्याज-भाड़े का अलग से नुकसान कर रहे हैं। तुअर के भाव लगभग स्थिर रहे। दाल में मांग कमजोर बनी हुई है। तुअर का आयात एवं देशी स्टॉक को देखते हुए तेजी के संयोग नहीं के समान बताए जा रहे हैं। मसूर में मांग कमजोर रही। चना दाल के भावों में आंशिक सुधार रहा, जबकि मांग कमजोर रही।
चना कांटा 3700 से 3725 देशी 3650 नई गगन तुअर दाल 6350 नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 तुअर मप्र 3800 सेे 3850 महाराष्ट्र 4150 लाल 4250 मसूर 3450 से 3475 मीडियम 3200 मूंग 4500 से 4800 नया 5000 से 5200 उड़द 2500 से 3000 बेस्ट 3200 से 3600 रुपए। चना दाल चलनसर 4300 मीडियम 4600 बोल्ड 4700 मार्केवाली 4900 तुअर दाल फूल 6000 सवा नंबर 5500 मार्केवाली 6450 मसूर 4400 से 4500 उड़द दाल 4500 से 4600 बोल्ड 5300 से 5500 मोगर 4700 से 4800 बोल्ड 5700 से 5800 मूंग 5800 से 6000 बोल्ड 6200 से 6300 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6600 से 6700 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1730 से 1780 147-1800 से 1850 बेस्ट 1900 से 2000 लोकवन 1750 से 1800 बेस्ट 1900 से 2000 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1780 से 1800 जलगांव धुलिया अमलनेर 1870 थाना 1900 पूना 1990 अहमदनगर 1950 बेंगलुरू 2040 हैदराबाद 1990 मक्का पीली 1250 से 1270 रुपए। उज्जैन में गेहूं लोकवन आवक 5800 बोरी 2140 गेहूं मिल 1750 गेहूं मालवराज 2081 गेहूं पूर्णा 2152 गेहूं शरबती 2530 सोयाबीन आवक 5200 बोरी 4385 चना देशी 3750 चना डॉलर आवक 500 बोरी 4998 चना विशाल 3830 रुपए। आलू 600 प्याज 575 रुपए।
डॉलर की आवक 25 हजार बोरी
डबल-डॉलर की आवक 25 हजार बोरी की रही। मांग सामान्य से अधिक नहीं होने से भाव लगभग स्थिर रहे। नीलामी डॉलर 4500 से 4800 ऊपर में 4900 से 5100 रुपए। कुछ ट्रालियां 5180 रुपए 5250 रुपए 5400 रुपए 5415 रुपए बिक गई। कंटेनरों में 42X44- 5850 रुपए 44X46- 5650 रुपए 58X60- 4650 रुपए 60X62- 4550 रुपए 62X64- 4450 रुपए।