पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोया तेल वायदे ऊपर चलते हुए अटकने लगे और सोयाबीन नरम

सोया तेल वायदे ऊपर चलते हुए अटकने लगे और सोयाबीन नरम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजर में सोया तेल बिकता नहीं है और वायदे वाले हाजर में 15 से 20 रु. ऊपर चला रहे हैं। इससे वायदों में कामकाज नामीनल रह जाने का भय भी सताने लगा है। हाजर भाव घट चुके हैं। इन भावों पर लाव-लाव की स्थिति नहीं बन पा रही है। पाम एवं सोया तेल भाव-भाव हो गए हैं। वर्तमान में पाम तेल की सर्वाधिक दुर्गति हो रही है। पूर्व के महीनों में पाम तेल सबसे अधिक बिकता था और आयात भी होता था, अब आने वाले महीनों में आयात बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। जब पाम के भाव सोया तेल मिल रहा हो तो पाम तेल लेना कौन पसंद करेगा। पाम तेल की खपत सस्ते नमकीन बनाने वालों तक सीमित रह गई है।

सरसों तेल में मांग

ऐसा आभास हो रहा है कि असली सरसों तेल के भाग्य भी खुलते नजर आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से कनौला तेल की वजह से असली सरसों तेल की खपत में गिरावट आ गई थी। इस वर्ष सरसों तेल 765 से 770 रुपए और कनौला 740 से 750 रुपए बिक रहा है। ऐसी स्थिति में भावों इतने कम अंतर के बाद थोक-खेरची व्यापारी असली सरसों तेल खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं।

सोया तेल, सोयाबीन सरसों वायदों में नरमी रही। केएलसीई 5 माइनस बंद। शिकागो में सोया तेल 23 प्लस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल अविएग्रो 751 केशव महाकाली बजरंग 753 विप्पी 755 इंदौर पाम 790 रुपए। धानुका एमएस 740 मंदसौर 743 रुपए। कांडला पाम 730 सीपीओ 660 सोया डीगम 703 से 705 सोया रिफाइन 732 से 734 रुपए।

सरसों की आवक 3.35 लाख बोरी की रही। राजस्थान में 1.50 लाख, मप्र 20 हजार, उप्र 60 हजार, गुजरात 15 हजार बोरी की आवक रही। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन महाकाली 3750 विप्पी 3625 अविएग्रो 3780 इटारसी ऑइल्स 3761 खंडवा ऑइल्स 3750 कृति 3725 रामा 3675 सावरिया एग्रो मंडीदीप 3775 शांति ओवरसीज 3740 सोलापुर 3900 लातूर 3870 नांदेड़ 3900 हिंगोली 3900 धुले 3840 कुसनूर 3900 अकोला 3600 से 3800 नागपुर 3850 से 3860 रुपए।

इंदौर सींगदाना तेल 870 से 890 सोया रिफाइन 751 से 753 साॅल्वेंट 718 से 722 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3500 से 3700 मीडियम 3800 से 3900 निमाड़ी 4000 रायड़ा 3350 से 3450 सोयाबीन 3650 से 3675 करंज 2600 टोली 2500 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 990 (60 किलो) 1156 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 980 (60 किलो) 1144 (70 किलो) अकोला 1415 रुपए।

खबरें और भी हैं...