पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महापौर बोले आज शहर में किसी भी रोड पर जाएं तो लगता है बड़े शहर में पहुंच गए हैं

महापौर बोले- आज शहर में किसी भी रोड पर जाएं तो लगता है बड़े शहर में पहुंच गए हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा ने खंडवा विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा सोमवार से शुरू की। यात्रा को सफल बनाने के लिए निगम ने भी कार्ययोजना बनाई। जनप्रतिनिधि लोगों को अपनी उपलब ्धियां गिना रहे हैं। वहीं वार्डों के लोगों ने भी अपनी समस्याएं गिना दी। बोले- नालियों की महीने भर से सफाई नहीं हुई, वही साफ करवा दीजिए। भाजपा नेताओं के साथ अफसरों की मौजूदगी शहर में यात्रा के पहले ही दिन चर्चा का विषय बनी। हालांकि अफसर नेताओं के काफिले में सबसे पीछे चल रहे हैं। यात्रा के दौरान महापौर सुभाष कोठारी ने कहा आज शहर में किसी भी रोड पर जाएं तो ऐसा लगता है, बड़े शहर में पहुंच गए है।

विकास नहीं यह है विश्वास यात्रा

महापौर सुभाष कोठारी ने कहा आज शहर में किसी भी रोड पर जाए तो ऐसा लगता है, बड़े शहर में पहुंच गए है। आने वाले समय में यह विकास और आगे बढ़ पाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आपका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे। जो वादे करे वे पूरे किए। ये विकास यात्रा के साथ यह विश्वास यात्रा है। इसमें खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। जो भी काम रह गए हैं, उसके टेंडर लगाए हैं और भी काम कराएंगे। वार्डवासियों का सहयोग भाजपा को हमेशा मिलता रहे।

वादे निभाएंगे, समस्याएं दूर करेंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले ने कहा चुनाव से पहले विकास यात्रा लेकर आए हैं। जो हमने चार साल में किया, उसे लेकर आपके बीच आए हैं। सरकार बनी जब से अब तक जनता के लिए हर गली, मोहल्ले में विकास किया है। नाली, बगीचे और चारों ओर फोरलेन बनाए, दो बस स्टैंड बनाए। जो वादे किए थे, उसको निभाने की पूरी कोशिश की। पूरे शहर में जनता की समस्याएं सुलझाने का प्रयास करेंगे।

शेर चौराहे पर निगम के पीछे वाली सड़क पर सालों पुराना गड्‌ढा है जो अब तक नहीं भरा गया।

आचार संहिता लगने पर नहीं जा सकते साथ

योजनाओं का प्रचार-प्रसार निगम की यात्रा में होगा। आचार संहिता लगने पर यात्रा पार्टी की हो जाती। व्यवस्थाएं प्रशासन को करना है। अधिकारी यात्रा में शामिल नहीं हैं। उन्हें केवल यह देखना है क्या कर सकते हैं। -जेजे जोशी, आयुक्त, नगर निगम

हकीकत : नगर निगम के पीछे ही रोड पर हैं गड्‌ढे

किसान से मजदूर तक की चिंता की सरकार ने

विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा विकास यात्रा लेकर आए हैं। आज भाजपा के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री ने गौरव बढ़ाया। अंतिम छोर तक की योजना पूरी की। इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता की। कोटवार से कलेक्टर तक और किसान से मजदूर तक। सुबह गणेशगंज, रणजीत वार्ड, सूरज कुंड और नीलकंठेश्वर वार्ड।

विकास यात्रा भाजपा की है। सरकार ने जो विकास किया, जनता से हमने जो वादे किए थे उसे लेकर निकले हैं। इसमें निगम भी है, विधायक, महापौर भी है। कोई अधिकारी यात्रा में शामिल नहीं हुआ। वो अपना काम देख रहे हैं। कोई समस्या हो तो वे निराकरण करेंगे। -हरीश कोटवाले, जिलाध्यक्ष

विकास यात्रा भाजपा की है। सरकार ने जो विकास किया, जनता से हमने जो वादे किए थे उसे लेकर निकले हैं। इसमें निगम भी है, विधायक, महापौर भी है। कोई अधिकारी यात्रा में शामिल नहीं हुआ। वो अपना काम देख रहे हैं। कोई समस्या हो तो वे निराकरण करेंगे। -हरीश कोटवाले, जिलाध्यक्ष

इधर, लोगों ने कहा नियमित सफाई नहीं कर रहे कर्मचारी

गणेश गंज और रंजीत वार्ड के लोगों ने नियमित सफाई नहीं होने की बात कही। लोगों ने कहा सड़कें पहले ही बन चुकी हैं। स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्या भी नहीं है। गणेशगंज के ऋषि तिवारी ने कहा एक महीने से नाली की सफाई नहीं है। वहीं निर्मला सैनी ने कहा सड़क ऊंची हो गई। घर के पास ब्लॉक नीचे हो गए। बारिश में नाली का पानी यहां भर जाता है।

खबरें और भी हैं...