पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 घंटे बाद बसों की बेमियादी हड़ताल खत्म, आज से चलेंगी

14 घंटे बाद बसों की बेमियादी हड़ताल खत्म, आज से चलेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
40 प्रतिशत किराया वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को बस संचालकों द्वारा शुरू की गई बेमियादी हड़ताल 14 घंटे में खत्म हो गई। परिवहन आयुक्त के आश्वासन और बुधवार 23 मई को भोपाल में 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किराया वृद्धि की उम्मीद में मंगलवार से बसें शुरू हो जाएंगी। वहीं सुबह से शाम तक चली हड़ताल के कारण नए बस स्टैंड पर सन्नाटा रहा। पुराने पर ऑटो वालों का कब्जा रहा। उन्होंने डेढ़ गुना तक किराया वसूलकर यात्रियों को सनावद और खरगोन छोड़ा। सनावद का बस का किराया 70 रुपए है। इसके एवज में 100 और खरगोन के 80 के बजाय 150 रुपए तक किराया वसूला।

गौरतलब है िक पहले भी बसों की हड़ताल होती रही है। लेकिन तब मीटरगेज होने के कारण याित्रयों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। बंद होने के बाद से यह पहला मौका है जब इंदौर, सनावद, बड़वाह, ओंकारेश्वर जाने वाले यात्री अिधक परेशान हुए।

क्योंकि... कल भोपाल में होने वाली बैठक में 10% से बढ़ाकर 25% किराया वृद्धि की उम्मीद है संचालकों को

पुराने बस स्टैंड से ऑटो चालकों ने सवािरयों को दूसरे शहर तक पहुंचाया।

ऑटो चालक बोले- हमारे पेट्रोल वाहन, किराया तो ज्यादा लेंगे

बस स्टैंड से खरगोन औ सनावद के लिए सवारी बैठा रहे ऑटो चालकों ने कहा 100 से 150 रुपए प्रति सवारी लेकर यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ रहे हैं। बस का किराया 70 से 80 रुपए होने की बात पूछने पर वो बोले बस डीजल से चलती है। वह सस्ता है। हमारा ऑटो पेट्रोल से चलता है। लौटते समय सवारी मिलने की भी उम्मीद नहीं। इसलिए 20-30 रुपए ज्यादा किराया ले रहे हैं।

आश्वासन के बाद खत्म की हड़ताल

मप्र प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार ने 10 प्रतिशत तक किराया बढ़ाया है। बुधवार को बस संचालकों की भोपाल में फिर बैठक बुलाई है। इसमें परिवहन आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव और असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सोनी के साथ किराया बढ़ोतरी को लेकर चर्चा होगी। भोपाल की बैठक में इसमें 15 प्रतिशत और बढ़ाने की उम्मीद है। इस कारण हड़ताल समाप्त की है।

ड्रायवर-कंडक्टर पुराने बस स्टैंड पर धरना देकर कलेक्टोरेट पहुंचेंगे, जनसुनवाई में बताएंगे पीड़ा

खंडवा | नए बस स्टैंड के विरोध में मंगलवार को ड्राइवर-कंडक्टर किसी भी रूट पर बसें नहीं चलाएंगे। चालक-परिचालक संघ के बृजकिशोर जायसवाल ने कहा बस स्टैंड दूर शिफ्ट किए जाने से यात्री परेशान हो रहे हैं। पुराने बस स्टैंड के व्यापारियों का काराेबार भी प्रभावित हुआ है। इस कारण हम मंगलवार को बसें नहीं चलाएंगे। पुराने बस स्टैंड पर धरना देकर यहां से कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। उनसे चर्चा के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे। संघ से करीब एक हजार चालक-परिचालक जुड़े हैं।

लेकिन... नए बस स्टैंड के विरोध में आज नहीं चलाएंगे बस, कलेक्टर से मिलेंगे, इसके बाद बनाएंगे रणनीित

ऐसे समझें किराए का गणित

रूट वर्तमान 10% 25%

इंदौर 120 132 145

खरगोन 80 88 100

बड़वानी 180 198 225

बुरहानपुर 65 71 81

2015 में किराया घटाकर किया था 92 पैसे प्रति किमी - शर्मा के अनुसार 2014 में किराया 97 पैसे प्रति किमी था। 2015 में डीजल के भाव कम होने पर किराया भी घटाकर 92 पैसे कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...