सिविल लाइंस स्थित एसबीआई के एटीएम का कैशरूम तोड़कर अज्ञात बदमाश ने चोरी का प्रयास किया। बैंक की शिकायत पर काेतवाली में चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया।
सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में घुसकर 20 मई की रात किसी अज्ञात बदमाश ने कैशरूम तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बैंक के प्रफुल्ल युगलू डूंगडूंग ने पुलिस को बताया 21 मई की सुबह जब बैंक के कर्मचारी कैश डालने के लिए गए तो एटीएम का शटर उचका दिखा और अंदर कैशरूम को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली। एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए अौर सूचना पुलिस को दी। पुलिस माैके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस के अनुसार फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार फुटेज में दिख रहे संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।