पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट स्कूल के हरिओम ने पूछा कॉमर्स का छात्र हूं, किस कॉलेज में प्रवेश लूं, सीएम बोले जहां भी लो, फीस मामा भरेंगे

उत्कृष्ट स्कूल के हरिओम ने पूछा- कॉमर्स का छात्र हूं, किस कॉलेज में प्रवेश लूं, सीएम बोले- जहां भी लो, फीस मामा भरेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘मैं कॉमर्स संकाय का छात्र हूं। मैंने इसी विषय से 12वीं उत्तीर्ण की है। अब बेहतर करियर के लिए किस कॉलेज में प्रवेश लूं।’ उत्कृष्ट स्कूल खंडवा के छात्र हरिओम भगवानदास का यह सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुस्कराए और बोले तुम प्रवेश जहां भी लो, फीस तुम्हारा मामा यानी की प्रदेश सरकार भरेगी।

‘हम छू लेंगे आसमान’ के तहत हुए फोन इन कार्यक्रम के तहत हरिओम और मुख्यमंत्री के बीच सोमवार को यह संवाद हुआ। जिले के सातों विकासखंड स्तर पर हुए कार्यक्रम में 1054 विद्यार्थी शामिल हुए। हर जिले से एक विद्यार्थी ने भोपाल के मॉडल स्कूल से संवाद कर रहे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से अपने करियर और जिज्ञासा को लेकर सवाल पूछा। यह कार्यक्रम एलईडी और टीवी लगाकर विद्यार्थियों को लाइव दिखाया गया। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट स्कूल के एक हॉल और चार कमरों में यह कार्यक्रम हुआ। उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य जेके बाथरी ने बताया यहां 455 विद्यार्थी शामिल हुए। हॉल में 300 विद्यार्थियों को एलईडी और बाकी विद्यार्थियों को चार कमरों में टीवी पर कार्यक्रम दिखाया गया।

‘हम छू लेंगे आसमान’ के तहत जिले के सातों विकासखंडों में हुआ कार्यक्रम, 1054 विद्यार्थी हुए शामिल

कितने विद्यार्थी हुए शामिल

खंडवा 455

पुनासा 175

छैगांव माखन 150

खालवा 100

पंधाना 90

हरसूद 75

बलड़ी 09

काबिलियत के हिसाब से लक्ष्य तय करें

जवाब देते मुख्यमंत्री चौहान।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेरणा संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा किसी भी असफलता या परेशानी पर निराश नहीं होना चाहिए। किसी भी कॉलेज में प्रवेश मिलता है तो शासन मदद करेगा। सभी विद्यार्थियों की करियर काउंसिलिंग कराई जाएगी। अपनी काबिलियत के हिसाब से लक्ष्य तय करें। इसे पहचानें और पाने के लिए पूरी लगन के साथ आगे बढ़ें। सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी संजीव मंडलोई, उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य जेके बाथरी, बीईओ दिलीप कर्पे, सिहाड़ा स्कूल के प्राचार्य दीपक ओझा और जसवाड़ी स्कूल की प्राचार्य संध्या दुबे सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...