खंडवा | शहर के मध्य क्षेत्र में पानी निकासी करने वाला पोस्ट ऑफिस के नाले की सफाई में अतिक्रमण बाधक बन रहे हैं। एक तरफ प्रभावशाली लोगों ने दुकानें तीन से चार मंजिल तक बना ली। दूसरी तरफ पोस्ट ऑफिस ने बाउंड्रीवॉल बना ली। कुछ लोगों ने नाले पर ही स्लैब डालकर दुकान बना ली। सोमवार को सफाई के दौरान कर्मचारियों को समस्याएं हुई।