दो-तीन घंटे में एकाध बस चली | हरसूद | बस ऑपरेटरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर हरसूद में भी नजर आया। खंडवा, हरदा व खालवा रूट पर चलने वाली 50 से 60 यात्री बसें नहीं चली। खंडवा व हरदा के लिए दो से तीन घंटे में एकाध बस ही सड़क पर नजर आई। घंटों इंतजार के बाद यात्री परेशान होकर लौट गए। तेज धूप और गर्मी से सैकड़ों यात्री त्रस्त रहे।