पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडवा में आज ‘कक्षा 12वीं के बाद नए कोर्सेस में करियर की संभावनाओं’ पर निःशुल्क सेमिनार

खंडवा में आज ‘कक्षा 12वीं के बाद नए कोर्सेस में करियर की संभावनाओं’ पर निःशुल्क सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन के सबसे अहम् मसले पर विषय विशेषज्ञों से मिलने का मौका

खंडवा | प्रदेश में टैलेंट की कमी नहीं है, जरूरत है सिर्फ सही मार्गदर्शन की। नए स्पेशलाइज्ड क्षेत्र/विषय इंटरनेट ऑफ थिंग्स, एम्बेडेड सिस्टम एंड रोबोटिक्स, फॉरेसिंक साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बिग डाटा एनालिटिक्स, रेलवे इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, एंटरप्रेन्योरशिप, मास कम्युनिकेशन, फॉरेन लैेंग्वेज, बिजनेस लॉ, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग/मैनजमेंट की आज भारी मांग है। छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले छात्रों को भी समान अवसर मिल सके इसलिए दैनिक भास्कर समूह के सयुंक्त तत्वावधान में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे साल नॉलेज सीरीज का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत “10वीं के बाद विषय चयन” और “कक्षा 12वीं के बाद नए कोर्सेस में करियर की संभावनाओं एवं करियर क्षेत्र का सही निर्णय” लेने में मदद दिलाने हेतु सफलतापूर्वक सेमिनार आयोजित किए जा रहे हंै।

नॉलेज सीरीज सेमिनार का यह आयोजन खंडवा में आज 22 मई को बस स्टैंड के पास होटल केसल इन में सायं 5 से 8 बजे तक होने जा रहा है। सेमिनार में ग्रेजुएशन पश्चात इंडस्ट्री की वर्तमान आवश्यकताओं और करियर की उभरती नई संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका लाभ खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों ओंकारेश्व, हरसूद, पंधाना, मुंदी, खालवा आदि के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। अधिक जानकारी अभिजीत कुलकर्णी से मोबाइल नंबर 88188 87091 अथवा हेल्पलाइन नंबर 844 844 9425 से प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...