पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीएल बैठक : मेरे काम का तरीका पुराना है, पता होगा कलेक्टर

टीएल बैठक : मेरे काम का तरीका पुराना है, पता होगा -कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने पहली टीएल बैठक में अफसरों के सामने अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने कहा कि मेरे जिले बदलते रहे हैं, कार्य करने का तरीका वही पुराना है। पिछले जिलों में पता कर सकते हो। समय से काम करने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी, जो समय से काम नहीं करेंगे वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

पीएचई विभाग के अफसरों से कहा कि किसी भी गांव या नगर में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। कहीं समस्या की आशंका भी हो तो समाधान की योजना बनाकर रखें। जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल शुरू होने से पहले स्कूलों में पानी व बिजली की जरूरतें देख लें। ताकि स्कूल शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को परेशानी न हो। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची व निर्वाचन डयूटी वाले कर्मचारियों की सूची बननी है। यह काम महत्वपूर्ण है। जिले के कर्मचारियों की सूची अपडेट रखें। स्थानांतरित हो चुके एवं मृत कर्मचारियों के नाम हटाकर नई सूची तैयार करें। इसी तरह मतदाता सूची भी अपडेट रखें।

एसपी रूचि वर्धन ने पदभार संभाला, पहले ही दिन निकाला फ्लैग मार्च

खंडवा | नवागत पुलिस अधीक्षक रूचि वर्धन मिश्र ने सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी का पदभार संभाल लिया। उनके साथ पति बैतूल कलेक्टर व सास भी वहां पहुंचे थीं। एसपी मिश्र ने एएसपी महेंद्र तारनेकर से चार्ज लिया। एसपी मिश्र व कलेक्टर विशेष गड़पाले ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही शाम को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों से फ्लैग मार्च निकाला। मार्च शाम 7 बजे कंट्रोल रूम से पुलिस बल के साथ भगतसिंग चौक, मानसिंग मिल तिराहा, जय अंबे चौक, जलेबी चौक, शिवाजी चौक, इमलीपुरा, हरीगंज, सराफा, घंटाघर, टाउनहाल होते हुए वापस कंट्रोल रूम पहुंचा।

कलेक्टर व एसपी ने कहा- सब ठीक कर देंगे, हम सेवा करने आए हैं

खंडवा | कलेक्टर विशेष गढ़पाले व एसपी रुचि वर्धन मिश्र ने सोमवार को मीडिया से मुलाकात की। उन्होंने कहा अगले दो महीने में कोई भी छोटा इश्यू जिले में नहीं रहेगा। पेंशन, राशन, पानी, सड़क, खरीदी, भावांतर जैसे छोटे-छोटे सारे मामले समाप्त हो जाएंगे। नीति आयोग की रेटिंग में जिले की स्थिति को बेहतर करना है। जिन कमियों के कारण रैंकिंग कम आई है, उन्हें दूर करके आगे ले जाएंगे। अफसरों ने कहा शराब अब केवल दुकान से ही बिकेगी। आबकारी विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए। कलेक्टर गढ़पाले ने कहा कि एसपी के साथ बात करके यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाएंगे। उन्होंने कहा किशोर कुमार के मकान के संबंध में शहर के लोगों की भावनाओं को शासन तक पहुंचाए जाएंगे। शासन जो भी निर्णय लेगा उसके मुताबिक आगे काम करेंगे। कलेक्टर-एसपी ने कहा कि विकास के लिए शांति जरूरी है। इसमें सबका सहयोग जरूरी है। सभी यही चाहते हैं। आम लोग इसमें सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...