पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंपो जीप चालकों ने वसूला दोगुना किराया

टेंपो-जीप चालकों ने वसूला दोगुना किराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंदी | सोमवार को बसों की हड़ताल का फायदा टेंपो, जीप व पिकअप चालकों ने जमकर उठाया। आसपास के गांवों और सनावद जाने वाले यात्रियों से दोगुना किराया वसूला गया। नारला (सनावद) के देवराम सेन ने बताया कल मूंदी आए तो किराया 50 रुपए दिया था। आज बस नहीं चलने पर एक जीप चालक मिला। उसने 100 रुपए मांगे। जैसे-तैसे 80 रुपए में माना। यही स्थिति खंडवा-पुनासा मार्गों पर भी रही।

खबरें और भी हैं...