- Hindi News
- National
- सिद्धिपुरम में भागवत कथा... भगवान कृष्ण की प्रत्येक लीला में मिलती है शिक्षा पं.मोहित शास्त्री
सिद्धिपुरम में भागवत कथा... भगवान कृष्ण की प्रत्येक लीला में मिलती है शिक्षा -पं.मोहित शास्त्री
खंडवा | सिद्धिपुरम के गंगा माता मंदिर में भागवत कथा चल रही है। इसमें पांचवे दिन कथावाचक पंडित मोहित शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया भगवान कृष्ण की प्रत्येक लीला के पीछे कुछ ना कुछ शिक्षा अवश्य मिलती है। इन्हें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। भागवत महापुराण हमारी सनातन धर्म की धरोहर है। इसमें बताए सतमार्ग पर चलकर मानव जीवन को धन्य करना चाहिए। जिस प्रकार जहर मारने का कार्य करता है। उसी प्रकार भागवत महापुराण मानव जीव को भवसागर से तारने का कार्य करती है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक हो रही है। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होकर कथा श्रवण कर रहे हैं।
पं. मोहित शास्त्री