खंडवा | अभिनव स्पोर्ट्स क्लब खंडवा के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के दौरान डॉ. राजुल सोनी ने खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विशेष रूप से ग्रीष्म ऋतु में लू से बचाव के लिए आहार संबंधीत एवं पेयजल संबंधि निर्देश दिए। साथ ही दंत चिकित्सक शुभ्रा सोनी ने खिलाडियों के मुख एवं दंत संबंधी जांच की। साथ ही बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मोहन काशिव, संयोजक संजय पलोड़, प्रशिक्षक गुलाब सर द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।