दीनदयाल नगर में युवक का शव मिला
बोरगांव बुजुर्ग |गांव के दीनदयाल नगर में राजोरा निवासी 42 वर्षीय बंशीलाल पिता सुखराम का शव मिला। पुलिस ने उसके भाई राधेश्याम की सूचना पर मर्ग कायम किया। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए पंधाना भेजा। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया।
कुएं में डूबने से बालिका की मौत
खंडवा | पिपलोद के ग्राम बोरखेड़ा निवासी मोनिका पिता छोटेलाल (9) गांव के कुएं में गिर गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
अज्ञात युवक का शव मिला खंडवा | जावर के ग्राम भावसिंगपुरा मार्ग पर पुलिस को अज्ञात (45) का शव मिला। पुलिस ने मामले को जांच में लिया।