पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयं की पीठ थपथपाना सबसे महत्वपूर्ण आसन

स्वयं की पीठ थपथपाना सबसे महत्वपूर्ण आसन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जैन संघटना के वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार के योगासनों का प्रशिक्षण

भास्कर संवाददाता | खंडवा

भारतीय जैन संघटना द्वारा वर्कशॉप में रविवार को योगाचार्य आशा उपाध्याय ने विभिन्न प्रकार की योग मुद्राओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा हमारे अंदर ऊर्जा का असीम भंडार है। हम उसका सजगता से उपयोग कर अपने अंदर ऊर्जा का संचार करें। प्राणायाम करने के बाद स्वयं की पीठ थपथपाएं व अपने पर गर्व महसूस करें। भारतीय जैन संघटना की अध्यक्ष प्रवीण सरोज जैन ने बताया प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिभा को मुखरित करने हेतु एक लेखन प्रतियोगिता रखी गयी है। जिसका विषय फिफ्टी केयर वर्कशॉप के मेरे अनुभव है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए सफर का नाश्ता बनाने की व्यंजन प्रतियोगिता रखी गयी है। वर्कशाप में मिलन जैन ने बृजेश शाह को लकी ड्रा का पुरस्कार प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...