पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालमुखी में स्कूल पं. रामनारायण उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा

कालमुखी में स्कूल पं. रामनारायण उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. रामनारायण उपाध्याय के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री, नमन कर दी पुष्पांजलि

भास्कर संवाददाता | खंडवा

निमाड़ के लोक संस्कृति पुरुष पं. रामनारायण उपाध्याय (पद्मश्री एवं साहित्य वाचस्पति) के 100 वें जन्मदिन पर रविवार को विभिन्न आयोजन हुए। पं. रामनारायण उपाध्याय के निवास साहित्य कुटीर में रविवार को जिले के प्रभारी एवं उर्जा मंत्री पारसचंद जैन पहुंचे। मंत्री जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले ने दादा को नमन करते माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री जैन ने हेमंत उपाध्याय सचिव निमाड़ लोक संस्कृति न्यास, सुमन चौरे, कार्तिकेय चौरे, साधना उपाध्याय, वीरेन्द्र काजवे से चर्चा की। मंत्री जैन ने भी पद्मश्री रामनारायण जी के नाम से कालमुखी की स्कूल का नाम होने की शासकीय नियमों के तहत घोषणा करने के साथ ही कहा जिला योजना समिति में निर्णय लेकर इसको स्वीकृत कर दिया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया दादा की जन्म स्थली कालमुखी में शासकीय माध्यमिक शाला का नाम पंडित रामनारायण उपाध्याय किया जाएगा। बड़ाबम स्थित मटरूमल पार्क में दादा की मूर्ति भी महापौर सुभाष कोठारी की घोषणा के अनुसार लगवाई जाएगी। मंत्री जैन के जाने के पश्चात खंडवा के साहित्यकारों ने दादा का जन्मदिन स्वप्रेरण से उपस्थित होकर मनाया एवं उनके संस्मरण सुनाएं। इस अवसर पर रघुवीर शर्मा ने हरसूद सम्मान के प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश चंद्र चौरे, चंद्रशेखर मंडलोई, संतोष तिवारी, भारती पाराशर ने भी दादा को मुक्त कंठ से याद करते हुए संस्मरण सुनाए। कई वर्षों से लगातार सफल संचालन के लिए कार्यक्रम में मंगला चौरे का सम्मान निमाड़ गणगौर एवं लोक कला मंडल की संचालिका साधना उपाध्याय ने शाल व श्रीफल से किया। आभार सचिव हेमंत उपाध्याय ने माना।

खबरें और भी हैं...