खंडवा | करीब एक माह से बिजली के तार झूल रहे हैं। फरियादी कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों से इसे हटवाने को लेकर आवेदन दे चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी मामले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष बुरहानुद्दीन पिनखजूरवाला ने देशगांव में ऊर्जा मंत्री पारस जैन को ज्ञापन दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के तत्काल निलंबन की मांग की। अगर संबंधित शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो लोक जनशक्ति पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन देते समय पंधाना विधानसभा प्रभारी दत्तात्रेय योगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र गहिले, इकराम खान, जितेंद्र मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।