खंडवा | रविवार को मप्र विकलांग मंच जिला खंडवा कमेटी का गठन राष्ट्रीय सदस्य आनंद मालाकार एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार बकोरिया की उपस्थिति में किया गया। कमेटी के मीडिया प्रभारी मनोज एकले ने बताया पुरानी कमेटी के सदस्यों को निष्कासित कर ब्लॉक के 120 सदस्य की उपस्थिति में लोकतांत्रिक प्रणाली से नई कमेटी गठित की गई। इसमें अखिलेश गुर्जर को जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पन्नालाल कुशवाह, महासचिव ममता पटेल एवं नर्मदा प्रसाद को बनाया गया।