- Hindi News
- National
- तिरोले कुनबी पटेल समाज... शिक्षा सेमीनार 10 जून को, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
तिरोले कुनबी पटेल समाज... शिक्षा सेमीनार 10 जून को, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
खंडवा | श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज द्वारा 10 जून को शिक्षा सेमीनार कराया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा कॅरियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। विद्यार्थियों की सूची 30 मई तक कार्यालय में जमा कराई जा सकती है। शनि मंदिर स्थित धर्मशाला में रविवार सुबह 11 बजे से हुई में यह निर्णय लिया गया।