पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिद्धिपुरम कॉलोनी में भागवत कथा... संस्कार देने से हर बालक बन सकता है कृष्ण

सिद्धिपुरम कॉलोनी में भागवत कथा... संस्कार देने से हर बालक बन सकता है कृष्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | गंगा माता मंदिर सिद्धिपुरम कॉलोनी खंडवा में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कथा में पंडित मोहित शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण को जो संस्कार मिले वे महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक बालक को वही संस्कार मिलें तो सभी कृष्ण बन सकते हैं। यह संस्कार परिवार के माध्यम से ही दिए जा सकते हैंं। बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ श्रेष्ठ संस्कार देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा भोजन नमक के बिना अधूरा रहता है उसी तरह मानव जीवन भी ईश्वर की भक्ति एवं सत्संग बिना अधूरा रहता है। पंडित मोहित शास्त्री ने श्रीमदभागवत कथा को आम आदमी को जीने की कला सिखाने वाला ग्रंथ बताया। उन्होंने कहा इसको सुनने व अनुसरण करने से जीवन की सभी समस्याएं आसान हो सकती हैं। यह भागवत कथा रोज 2 से 6 बजे तक हो रही है।

खबरें और भी हैं...