खंडवा | पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा द्वारा अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया। समिति के सदस्य सुनील जैन ने बताया 17 मई को डोंगरगांव रेलवे ट्रैक पर लगभग 25 वर्ष के युवा का शव प्राप्त हुआ। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए जिला अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की जानकारी प्राप्त नहीं होने पर रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर रेलवे पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए समिति सदस्यों को सौंपा। रविवार को राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर अज्ञात शव का अंतिम संस्कार मुबारिक पटेल, भूपेन्द्रसिंह चौहान, आशीष चटकेले, मंगलेश तोमर, आरक्षक जीआरपी दशरथ तिवारी, नागेश वालंजकर, संजय दुबे, मंगलेश शर्मा ने किया ।