पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 को बस्ता जमा कर 24 से हड़ताल पर जाएंगे वनकर्मी

23 को बस्ता जमा कर 24 से हड़ताल पर जाएंगे वनकर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | वन कर्मचारी संघ प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भोपाल के फारेस्ट रेस्ट हाउस में हुई। इसमें प्रांताध्यक्ष निर्मल कुमार तिवारी वन कर्मचारी संघ के विरेंद्र सिंह सहित 51 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। 17 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं किए जाने पर सभी ने एकमत से 23 मई को बस्ता जमा कराने और 24 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना तय किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एसके पाचोरे ने बताया इस दौरान जिला स्तर पर धरना आंदोलन भी किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...