खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 440; 19 शहरों में तापमान 400 के पार
प्रदेश में गर्म हवा का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को राज्य के 19 शहरों में पारा 40-41 डिग्री के पार चला गया, जबकि खजुराहो 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड, विंध्य के ज्यादातर इलाके तपते रहे। इंदौर में 1 डिग्री उछाल के साथ पारा 39.5 पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवा के चलते प्रदेश तप रहा है। गुरुवार को होशंगाबाद, रतलाम, छिंदवाड़ा, रीवा में लू चलने की आशंका जताई है।
इन शहरों में पारा 40 के पार
उज्जैन, होशंगाबाद, बैतूल, गुना, राजगढ़, शाजापुर, रतलाम, रीवा, सतना, सीधी, सागर, दमोह, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, गुना, उमरिया, नौगांव।
दुनिया में ये सबसे गर्म शहर
बुधवार को दुनिया में सऊदी का शरुराह क्षेत्र सबसे गर्म (46.2) रहा। देश में चंद्रपुर (45.4) सबसे अधिक तपा। प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे कम 35 डिग्री तापमान रहा।