करदाताओं से विनम्रता से पेश आएं अधिकारी : आयकर विभाग
नई दिल्ली|आयकर अधिकारियों के मनमानी करने की शिकायतें बढ़ने से चिंतित आयकर विभाग ने उन्हें करदाताओं के साथ विनम्रता से पेश आने को कहा है। इस संबंंध में डायरेक्टरेट ऑफ टैक्सपेयर्स सर्विसेज (टीपीएस) ने 16 अप्रैल को नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। यह निदेशालय को कुछ साल पहले करदाताओं और आयकर अधिकारियों के बीच होने वाले व्यवहार को आसान बनाने के साथ-साथ करदाताओं की शिकायतों के निवारण के लिए बनाया गया था। दिशानिर्देश में कहा गया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड करदाताओं या उनके प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कर-अधिकारियों से विनम्र रुख अपनाने के बारे में कहता रहा है।
सींगदाना तेल 910 से 930 रु.
इंदौर सींगदाना तेल 910 से 930 सोया रिफाइन 765 से 766 साॅल्वेंट 730 से 735 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3600 से 3800 निमाड़ी 3850 से 3950 रायड़ा 3350 से 3500 सोयाबीन 3650 से 3700 करंज 2450 टोली 2400 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 950 (60 किलो) 1109 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 930 (60 किलो) 1085 (70 किलो) अकोला 1400 रुपए।