पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाल मिलों की लेवाली कम होने से चने में धारणा मंदी की ओर

दाल मिलों की लेवाली कम होने से चने में धारणा मंदी की ओर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चना एवं तुअर के भावों में गिरावट के साथ ही ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। तुअर में बेचवाल है, किंतु लेवाल नहीं है। हरसूद से 46 कट्टे गर्मी के नए मूंग की आवक रही। चने में आम धारणा मंदी की ओर ढलती जा रही है।

व्यापारिक क्षेत्रों के अनुसार दलहनों की हालत और पतली होती जा रही है। दालों में ग्राहकी एकदम कमजोर पड़ गई है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के व्यापारी तुअर में हर भाव पर बेचवाल बने हुए हैं लेवाल तो बने। लोकल में तुअर दाल के भावों में 50 रुपए की कमी की गई है जबकि चना दाल के भाव स्थिर रहे, किंतु लेवाली कमजोर बनी रही। चने के भाव आए दिन घटने से आम व्यापारियों, दाल मिलों, दलालों की मानसिकता मंदी की बन गई है। चना, काफी नीचे के बिकने की धारणा बताने लगे हैं। 3500 रुपए में बेस्ट क्वालिटी के चने के बेचवाल रहे, किंतु लेवाल मन नहीं बना पा रहे थे। उड़द की स्थिति चना, तुअर के समान बनती जा रही है। ऊंचे भावों का स्टॉक बड़ी मात्रा में गोदामों में पड़ा है। नैफेड राजस्थान, महाराष्ट्र में खरीद 2017 के उड़द, राजस्थान में मूंग के टेंडर निकालना शुरू कर रही है।

हरसूद से 46 कट्टे नए मूंग की आवक

हरसूद के रोहित ट्रेडर्स के यहां से लाहोटी ब्रदर्स के यहां 46 कट्टे गर्मी के नए मूंग की आवक रही। मुहूर्त में मित्तल गृह उद्योग ने दलाल राजेश अजमेरा के मार्फत 5151 रुपए के भाव से खरीदा। निमाड़ में 5-50 कट्टे नए मूंग की आवक शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में आवक का दबाव बढ़ जाएगा। नए मूंग की क्वालिटी अच्छी बताई गई। पुराने मूंग में लेवाली सुस्त रही।

दालों में ग्राहकी सुस्त है। इस बार अभी तक हरी सब्जियां सस्ती मिल रही है। आम सीजन भी शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों बाद आम के भावों में गिरावट आने की आशा रखी जाती है। वर्तमान में आम काफी महंगा बेचा जा रहा है। चना कांटा 3450 से 3500 देशी 3400 नई गगन तुअर दाल 6400 नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 तुअर मप्र 3600 से 3700 महाराष्ट्र 4000 लाल 4100 मसूर 3525 से 3550 मीडियम 3200 मूंग 4700 से 5000 बेस्ट 5400 से 5600 उड़द 2800 से 3200 बेस्ट 3400 से 3600 रुपए। चना दाल चलनसर 4200 मीडियम 4400 बोल्ड 4600 मार्केवाली 4700 तुअर दाल फूल 5800 सवा नंबर 5400 मार्केवाली 6400 मसूर 4550 से 4750 उड़द दाल 4400 से 4600 बोल्ड 5400 से 5500 मोगर 4800 से 5000 बोल्ड 5800 से 6000 मूंग 6000 से 6200 बोल्ड 6400 से 6500 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6700 से 6800 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1700 147-1750 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 लोकवन 1700 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1720 से 1730 जलगांव धुलिया अमलनेर 1810 थाना 1870 पूना 1925 अहमदनगर 1900 बेंगलुरू 2070 औरगांबाद 1880 मुंबई 1840 मक्का पीली 1200 से 1220 रुपए।

डबल-डॉलर की आवक कम

डबल-डॉलर की आवक इंदौर में 2500 बोरी के करीब रही। आवक कम होने से नीलामी में आंशिक मजबूती रही। नीलामी डॉलर 5000 से 5600 रुपए 5700 से 6100 रुपए। कुछ ट्रालियां 6150 रुपए 6190 रुपए 6225 रुपए बिकी। कंटेनरों में 42X44- 6850 रुपए 44X48- 6600 रुपए 58X60- 5100 रुपए 60X62- 5000 रुपए 62X64- 4900 रुपए।

खबरें और भी हैं...