इंदौर से आई बरात मे
इंदौर से बरात लेकर खंडवा आ रही कार वैन से टकराई, दूल्हा गंभीर इसी शादी में बिजली का काम कर रहे भाजयुमो के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की करंट से मौत
इंदौर से आई बरात में शािमल दुल्हे की कार बुधवार शाम इंदौर नाके पर वैन से िभड़ गई। हादसे में दुल्हे सहित तीन लोग घायल हो गए। दूल्हे के िसर व कुल्हे में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। इसी शादी में लाइट व साउंड का काम करने वाले भाजयुमो के पूर्व नगर उपाध्यक्ष मयूर करोड़ी की करंट लगने से मौत हो गई। एक साथ हुई दो दुर्घटनाओं के कारण दोनों ही परिवारों की आपसी सहमति से शादी स्थगित हो गई।
इंदौर निवासी दूल्हा संतोष पिता सदाराम पाल बारात लेकर खंडवा निवासी लालबिहारी पाल के यहां आ रहे थे। शादी समारोह लक्की गार्डन रामनगर रोड पर था। दूल्हे की गाड़ी का इंदौर नाका के पास एक्सीडेंट हो गया। कार और वैन में आमने-सामने की हुई टक्कर में दूल्हे के कूल्हे, सिर और बाई आंख के ऊपर चोट आई है। दूल्हे के साथ कार का ड्राइवर और उसके तीन दोस्त भी घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दूल्हे की कार का बायां पहिया फटने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और वह वैन से टकरा गई। लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। इन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती किया है। संतोष के साथ जीप में सवार मनोज, आशीष और करण और संजय का इलाज भी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
वैन से बाजार करने आए अतर निवासी राजपाल पिता शंकर पाल सहित उसके दोस्त मनीष पाल और कपिल पाल को भी मामूली चोटें आई। वैन सवार राजपाल ने बताया दूल्हे की जीप का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। दूल्हे के भाई रामकृष्ण पाल ने वैन चालक की गलती से हादसा होने की बात कही। लक्की गार्डन के संचालक राजेंद्र पाल ने बताया शादी स्थगित हो गई है।
दूल्हा संतोष पाल।
मयूर ने कहा था- जनरेटर से लक्की गार्डन में कर रहे हैं बिजली सप्लाय, अफसर लगा रहे थे एलटी लाइन से कनेक्शन लेने का आरोप
मयूर करोड़ी के परिचित अखिलेश जोशी ने बताया 9.25 बजे मयूर ने फोन पर लक्की गार्डन में बिजली कंपनी के अफसरों के आने की बात कही थी। उसने फोन पर बताया कि बिजली कंपनी के अफसर एलटी कनेक्शन से बिजली चोरी करने का आरोप लगा रहे है जबकि पूरे कार्यक्रम में मैने जनरेटर से सप्लाई दी है। मैंने मयूर से कहा मेरी बात बिजली कंपनी के अफसरों से करा दो। इस बीच फोन कट गया। रात 9.41 बजे जब मैने मयूर को फोन लगाया तो उसका फोन उसके साथ काम करने वाले विवेक कटारिया ऊर्फ विक्की ने उठाया। विक्की ने फोन पर बताया कि मयूर को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नवचंडी के पास निवासी मयूर पिता महेंद्र करोड़ी (29) बजाज साउंड सर्विस के नाम से साउंड और लाइट का काम करते थे। लक्की गार्डन में लाल बिहारी पाल के यहां शादी का काम मयूर ने ही लिया था।
इंदौर नाके के पास हुआ हादसा, दोनों परिवार की सहमति से शादी स्थगित, दूल्हा इंदौर रैफर
मयूर