पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 को आयुष्मान दिवस, 15 अगस्त से मिलेगा 5 लाख का बीमा

30 को आयुष्मान दिवस, 15 अगस्त से मिलेगा 5 लाख का बीमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर परिवारों की सूची का वाचन किया जाएगा। 15 अगस्त 2018 से आयुष्मान भारत योजना शुरू होने जा रही है। इसमें जिले के हर परिवार को पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष का सुरक्षा कवच दिया जाएगा।

योजना के तहत बीमा होने पर चिह्नित अस्पतालों में चिह्नित बीमारियों का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इसके क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी। हितग्राहियों का निर्धारण 2011 की जनगणना से होगा। इसके लिए सामाजिक, आर्थिक, जातीय आधार की श्रेणियां होंगी। सर्वे की प्रक्रिया एक से सात मई चलेगी। 15 मई तक वेरीफिकेशन होगा। इस कार्य को आशा कार्यकर्ता करेंगी।

खबरें और भी हैं...