टीबी का मरीज जअस्पताल से भागा
खंडवा | जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में इलाज के लिए भर्ती टीबी रोग का मरीज मंगलवार रात बगैर बताए कहीं चला गया। परिजन ने मरीज की खोजबीन मंगलवार रात और बुधवार को दिनभर जिला अस्पताल के आसपास एवं बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर की लेकिन वह नहीं मिला। परिजन ने बताया रविवार को पुनासा से मरीज को जिला अस्पताल इलाज के लिए रैफर किया था लेकिन वह मंगलवार की रात में बगैर बताए कहीं चला गया।
गांवों में सेवा दे रहे डॉक्टरों को मिलेंगे 30 बोनस अंक - मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने इन सर्विस कोटे से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करने वाले डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला दिया है। एमसीआई ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि अब किसी भी गांव में सेवा दे रहे डॉक्टर को इन सर्विस कोटे के तहत 30 बोनस अंकों का लाभ दिया जा सकता है।