भोजाखेड़ी के पास हादसा, बच्चे की मौत
खंडवा | सनावद में शादी समारोह से खंडवा वापस आ रहे खानशाहवली निवासी दो सगे भाईयों की मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल 1 साल के बच्चे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खानशाहवली निवासी सादिक पिता निशात खान अपने भाई आसिफ के साथ सनावद में शादी कार्यक्रम में शरीक होकर परिवार सहित खंडवा आ रहे थे। भोजाखेड़ी के पास इंदौर की ओर से आ रही सफेद कार ने पीछे से टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक साल के गोलू पिता सादिक की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल रेशमा, आशिफ, सलमान, गुड्डी, महक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।