पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान का किया अभिषेक और हवन में दी आहुति

भगवान का किया अभिषेक और हवन में दी आहुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर समाजजनों ने हवन-पूजन किया।

पार्वतीबाई धर्मशाला में आज होगा महिला संगीत अौर विभिन्न प्रतियोगिताएं

भास्कर संवाददाता | खंडवा

सर्वब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने हवन में आहुति दी। गुरुवार को महिला संगीत कार्यक्रम पार्वती बाई धर्मशाला में शाम 4 बजे होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होगी।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत बुधवार सुबह 10 कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर नवग्रह पूजा, पंचामृत से भगवान का स्नान और जल से अभिषेक किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देश में एकता, अखंड और स्वच्छ राजनीति के लिए प्रार्थना की। प्रसादी वितरण के बाद महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। भगवान का पूजन अमीत दाधीच और अंकित मार्कंडेय ने कराया। इस अवसर पर श्यामनारायण शुक्ला, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र पहारे, कैलाश शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, चंद्रशेखर रावल, शरद भाटे, प्रियांशु चौरे, राेहित मिश्रा, बादल शर्मा, अंकित शर्मा, प्रशांत मिश्रा, विजय शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश व्यास सहित अनेक लोग मौजूद थे। महिला मंडल की हंसमुखी जोशी, प्रमिला जोशी, किरण शर्मा, देवबाला शर्मा, स्वाति जोशी, लीना भारद्वाज, छमा शास्त्री, वंदना शर्मा, लता शर्मा, निर्मला शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...