जैन मंदिर की 42वीं वर्षगांठ पर हुई चौसठ रिद्धि मंडल विधान की पूजा
घासपुरा महावीर जैन मंदिर की वर्षगांठ अवसर पर समाजजन पूजा-अर्चना करते हुए।
और इधर, तीन दिवसीय प्रवचन माला का शुभारंभ
खंडवा | जैन समाज के बाल ब्रह्मचारी पं. सुमतप्रकाशजी निवासी खानियाधाना के तीन दिवसीय प्रवचन का लाभ समाजजनों को प्राप्त हो रहा है। बुधवार को तीन दिवसीय प्रवचन माला का शुभारंभ रोटरी हॉल कल्लनगंज में हुआ। पंडित सुमतप्रकाश ने धर्म से जुड़ी आस्थाओं को प्रवचन के माध्यम से व्यक्त किया। गुरूवार सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवचन, रात्रि 8 से 8.30 तक जिनवाणी भक्ति और 8.30 से 9.30 तक प्रवचन होंगे। इसी प्रकार 20 अप्रेल को भी कार्यक्रम होंगे। समाज के प्रवक्ता सुनील जैन एवं प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रवचन माला 18 से 20 अप्रैल तक रोटरी हॉल में किया जा रहा है। पं सुमतप्रकाश जी 52 वर्ष की उम्र में विदिशा के जन्मे हैं। इन्होंने एमए दर्शन एवं एम कॉम किया है। पूर्व में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में 10 वर्ष तक बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं दी। अभी फिलहाल में ऑल इंडिया दिगंबर जैन कम्युनिटी में व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे रहे है। जैन दर्शनशास्त्र, द्रव्यानुयोग, चरणानुयोग के विशेषज्ञ पं. सुमतप्रकाश जी ने धर्मशास्त्र, दर्शनशास्त्र, जैन व्याकरण शास्त्र, न्याय शास्त्र, नीति शास्त्र, जैन आगम, प्रथमानुयोग, चरणानुयोग में भी कुशल अध्ययन किया है।