पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल ढहने के 15 दिन बाद हादसे की जगह पहुंचे मुख्यमंत्री

होटल ढहने के 15 दिन बाद हादसे की जगह पहुंचे मुख्यमंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। शनिवार को शहर आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरवटे बस स्टैंड भी पहुंचे। उन्होंने वह जगह देखी, जहां 31 मार्च को एमएसस होटल ढह गया था और मलबे में दबने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने आसपास के लोगों से हादसे को लेकर बात की और अफसरों से घटना की वजह पूछी। यह भी पूछा कि आगे से हादसे नहीं हो, इसके लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। इसके बाद वे चले गए। वहीं, सीएम पूर्व रिंग रोड पर एक गार्डन में बच्चों के समारोह में पहुंचे तो उन्हें बाहर नर्मदा नगर (खंडवा रोड) के रहवासियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। रणजीतसिंह कॉलेज के बाहर से हटाकर उनके क्षेत्र में शिफ्ट की गई शराब दुकान को दूसरी जगह लगाया जाए।

खबरें और भी हैं...