बैशाखी पर गुरुद्वारे में कीर्तन में शामिल हुए सैकड़ों लोग
खंडवा | पंजाब कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री हरिकिशन साहेब में खालसा साजना दिवस बैशाखी के दूसरे दिन भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें कीर्तन जवाहर सिंह, सुरजीत सिंह ने किया। राणा जसवीर सिंह ने गुरमत विचार रखे। दिल्ली के रागी जत्था रणजीतसिंह खालसा ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। इसके पश्चात गुरु का लंगर हुआ। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।