जादूगर आनंद के शो के अंतिम दो दिन, बच्चे बोले-‘अभी न जाओ छोड़ के’
हर शो हाउसफुल के बाद भी यदि मुझे अपनी जादुई दुनिया को विराम देना पड़ रहा है तो इसके पीछे मेरे आगे के कार्यक्रम हैं। ये कार्यक्रम पहले से तय हो जाते हैं। यही कारण है कि मैं चाहकर भी अपने कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ा पाता। ये बात शनिवार को जादूगर आनंद ने मंच से कही। वे दर्शकों के ‘और रुकने’ संबंधी सवालों को लेकर भावुक थे। उन्होंने कहा कि जिसकी शुरूआत होती है, उसका एंड भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा। केवल यह जानकारी लगने पर कि ‘जादूगर आनंद’ का शो अंतिम दौर में है, दर्शक बेचैन हो उठे। दर्शकदीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने संकोच-धैर्य तोड़ते हुए कहा कि ‘सुना है, जादू शो अंतिम दौर में है’। एक महिला ने तो ये कह कर माहौल गमगीन कर दिया कि ‘अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं’। आनंद ने दर्शकों की मंशा समझ ली, लेकिन जादू कब तक? इस सवाल का जवाब देने मे उन्हें मुश्किल हुई।
अब सिर्फ पांच शो- आनंद ने कहा कि खंडवा में अब सिर्फ पांच शो होंगे तीन रविवार को और दो सोमवार केे फिर वे खंडवा को अलविदा कहेंगे। जादूगर आनंद के जादू शो को खंडवा मे जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। उनके कई आयटम दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं। 7500 सेकेंड के इस शो में कई आयटम ऐसे हैं जो दर्शकों को अचंभित कर देते हैं।
जादूगर आनंद बच्चों को करतब दिखाते हुए।